फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाभी ने अपने ही फौजी देवर पर लगाए बार-बार रेप करने के आरोप

भाभी ने अपने ही फौजी देवर पर लगाए बार-बार रेप करने के आरोप

Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाभी ने अपने ही फौजी देवर पर लगाए बार-बार रेप करने के आरोप
भाभी ने फौजी पर लगाया बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपने पड़ोस में देवर लगने फौजी पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ-साथ महिला ने देवर पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फौजी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी शादी नरवाना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई थी। शादी के बाद वह 2009 में जींद की एक कॉलोनी में आकर रहने लगी। उसके पड़ोस में ही उसका देवर लगने वाला महाबीर भी रहता था। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी बीच महाबीर ने उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी देने के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद महाबीर जुलाई 2017 से उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। आखिरकार वह तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने कहा कि जिस युवक पर महिला ने आरोप लगाए हैं, वह फौज में नौकरी करता है। फिलहाल वह ड्यूटी पर गया हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed