फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news tappebaz thug

Etah News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से नकदी-जेवर ठगे

Mon, 31 Aug 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
etah news tappebaz thug
जलेसर। कस्बा जलेसर में त्योहार पर भाई के घर जा रही महिला को टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझा लिया। इसी दौरान मौका पाकर उसके बैग से 20 हजार रुपये, चेन और अन्य सामान पार कर दिया। कुछ देर बाद सामान गायब मिलने पर महिला के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

गांव मिसौली निवासी सौरभ ने बताया कि उसकी बुआ गिरिजेश देवी निवासी बेनीकलां 30 अगस्त को त्योहार मनाने भाई के घर मिसौली जा रही थीं। रास्ते में दो टप्पेबाज मिले और बातचीत करते हुए रास्ता पूछने लगे। आरोप है कि बातों में उलझाकर उन्होंने महिला के पास रखे जेवरात और नकदी पार कर दी। जानकारी होने पर महिला ने परिजन को बताया। इसके बाद सौरभ ने दोनों टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed