फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक की मौत के मामले में नया मोड़, परिजन बोले पुलिस ने लिखवाए गलत बयान, जांच की मांग

युवक की मौत के मामले में नया मोड़, परिजन बोले पुलिस ने लिखवाए गलत बयान, जांच की मांग

Sat, 08 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में नया मोड़, परिजन बोले पुलिस ने लिखवाए गलत बयान, जांच की मांग
युवक की मौत का मामला : परिजन बोले, पुलिस ने लिखवाया गलत बयान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एक सप्ताह पहले राजपुरा गांव के पास बाइक से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। युवक के परिजनों ने शुक्रवार को डीएसपी रामभज से मुलाकात की और कहा कि इस मामले में पुलिस ने गलत बयान लिखे हैं। जिन लोगों ने युवक की हत्या की है, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर गांव के ही युवकों को आरोपी बनाया गया है। ऐसे में इस मामले की दोबारा जांच की जाए।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व रामराये गांव के तीन युवक बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान राजपुरा गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर राजपुरा गांव के दूसरे युवकों के स्कूटर के साथ हो गई। इसमें रामराये गांव निवासी पुनीत की मौत हो गई थी। पुनीत के पिता कृष्ण ने गांव के दो युवकों रवि व जोगेंद्र पर उसके बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए थे। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया हुआ है। अब पुनीत के पिता कृष्ण का आरोप है कि पुलिस ने उससे बयान लिखवाए हैं। कृष्ण का आरोप है कि पुनीत की हत्या रवि व जोगेंद्र ने नहीं, राजपुरा गांव के युवकों की थी। इसको लेकर पुनीत के परिजन शुक्रवार को डीएसपी रामभज से मिले। डीएसपी रामभज के अनुसार यदि परिजनों को कुछ भी गलत लगता है तो वे दोबारा बयान दर्ज करवा सकते हैं। उस समय भी परिजनों ने अपनी मर्जी से ही बयान दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed