फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गांगोली में माइनर के पास मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गांगोली में माइनर के पास मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
गांगोली में माइनर के पास मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गांगोली के किसान का नहर किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव गांगोली निवासी किसान का शव गांव के पास से गुजरने वाली नहर के पास से मिला है। किसान के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि किसान की हत्या करके शव को घसीटा गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

गांगोली निवासी 49 वर्षीय किसान राजेंद्र वीरवार दोपहर दो बजे घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था। तीन बजे के आसपास उसका फोन भी आया था और बच्चों के साथ बातचीत भी की थी। राजेंद्र के भाई कृष्ण कुमार ने कहा कि तीन बजे के बाद उसके भाई का मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद से उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। शाम पांच बजे के आसपास राजेंद्र की तलाश शुरू की गई। इसकी सूचना पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को भी दी गई। रात 12 बजे राजेंद्र का शव गांव के पास से गुजरने वाली नहर के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। कृष्ण कुमार ने कहा कि उसके भाई की किसी ने हत्या की है। शव को हत्या के बाद घसीटा भी गया है। हालांकि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। कृष्ण कुमार ने कहा कि उसके भाई राजेंद्र का सिर रेत में धंसा हुआ था। किसी व्यक्ति ने उसके भाई की कपड़े से मुंह बंद करके हत्या की है। मामले के जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed