फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को डीसी ने किया सस्पेंड

किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को डीसी ने किया सस्पेंड

Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को डीसी ने किया सस्पेंड
किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला पटवारी सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बारिश की वजह से खराब हुई फसल को और अधिक खराब दिखाने के लिए किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले पटवारी को मंगलवार को डीसी ने सस्पेंड कर दिया। फसल जुलाना हलके के गांव खरैंटी निवासी किसान की खराब हुई है। विजिलेंस टीम ने पटवारी के खिलाफ मोबाइल रिकार्डिंग के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

जानकारी के लिए गांव खरैंटी निवासी किसान संकेत ने कहा कि उसकी कई एकड़ जमीन बरसाती पानी की चपेट में आने से खराब हो गई। प्रशासन द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इस पर उनके पटवारी सोनू ने कहा कि वह उसकी पूरी फसल को खराब दिखा देगा, इसके लिए उसे 20 हजार रुपये देने होंगे। इस पर संकेत ने विजिलेंस इंस्पेक्टर सतबीर से संपर्क किया। इंस्पेक्टर ने इस मामले में डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। डीसी अमित खत्री ने बिजली निगम के एसडीओ को इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। इसके बाद संकेत ने 16 अक्तूबर को पटवारी के पास फोन करके कहा कि वह उसको पैसे देने आ रहा है। पहले पटवारी ने कहा कि वह जुलाना तहसील में है। जब संकेत जुलाना तहसील में पहुंचा तो पटवारी ने कहा कि वह उचाना निकल गया। इस पर संकेत ने कहा कि वह उचाना ही आ रहा है। संकेत के साथ-साथ विजिलेंस की टीम भी मौजूद थी। किसी तरह से पटवारी सोनू को शक हो गया। इसके बाद वह उचाना में भी नहीं मिला। बाद में विजिलेंस टीम ने पटवारी सोनू व किसान संकेत की मोबाइल रिकार्डिंग के आधार पर पटवारी सोनू के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी के खिलाफ संज्ञान लेते हुए डीसी अमित खत्री ने उसे चार्जशीट करते सस्पेंड कर दिया। डीसी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed