{"_id":"5a0c6feb4f1c1b87698bba21","slug":"41510764523-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति से मिली चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति से मिली चरस
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंदी से मिलने आए व्यक्ति से मिली चरस
जींद। जिला जेल में चोरी के मामले में बंद एक युवक से मिलने के लिए आए उसके भाई से चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
जेल उपाधीक्षक राकेश कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव रिढाना सोनीपत निवासी जोनी चोरी व चोरी के प्रयास के मामले में जिला जेल में बंदी है। 14 नवंबर को जोनी से मिलने के लिए उसका भाई रामलखन जेल में आया और सर्दी होने की बात कहकर उसे कंबल देने की बात कही। इसी दौरान चेकिंग के लिए वहां पर तैनात वार्डन ने जब कंबल की तलाशी ली तो उसके अंदर से कपड़े में लिपटी हुई चरस बरामद की। वजन करने पर लगभग साढ़े नौ ग्राम चरस निकली। जेल प्रशासन ने तुरंत ही आरोपी को काबू कर लिया और इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।