फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रतिबंधित नशीली दवाओं के जखीरे के साथ एक युवक गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली दवाओं के जखीरे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित नशीली दवाओं के जखीरे के साथ एक युवक गिरफ्तार
जींद। वाहनों की जांच के दौरान लुदाना पुलिस चौकी ने एक युवक को प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से प्रतिबंधित दवा की 38 हजार टैबलेट बरामद हुईं। युवक दवा को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर पंजाब में सप्लाई के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने उसे काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन

लुदाना पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई रघबीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम को लगभग साढ़े पांच बजे वह अपने कर्मचारियों के साथ नाका लगाकर लुदाना गांव के पास ही वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस को देखते हुए एक वरना गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को वापस मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने शक के आधार पर तुरंत गाड़ी को काबू कर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर से 30500 ट्रामाडोल हाईड्रो क्लोराइड की 100 एमजी की टैबलेट बरामद हुई। इसके बाद गाड़ी में एक अन्य स्थान पर ट्रामाडोल हाईड्रो क्लोराइड की ही 7500 टैबलेट मिली। पुलिस ने गाड़ी से कुल 38 हजार टैबलेट बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पंजाब के संगरूर के वार्ड नंबर 10 की लाहरी गागा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय जगप्रीत के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी जगप्रीत को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रणबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह दवा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी गांव से लाया था और पंजाब के संगरूर जिले में सप्लाई करना था। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाएगी कि वह यह धंधा कब से कर रहा है और इस धंधे में कौन-कौन उसके साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed