फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फेसबुक पर दोस्ती की, होटल में बुलाकर दुष्कर्म

फेसबुक पर दोस्ती की, होटल में बुलाकर दुष्कर्म

Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती की, होटल में बुलाकर दुष्कर्म
फेसबुक पर दोस्ती की, होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शहर थाना क्षेत्र की महिला ने कैथल के ग्योंग निवासी युवक पर फेसबुक पर दोस्ती कर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत दी कि कि ग्योंग के अमित के साथ उसकी फेसबुक के माध्यम से करीब दो साल पहले दोस्ती हो गई। अमित ने सोमवार शाम उसे नरवाना के एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी शिव नारायण शर्मा ने बताया कि इसकी पूरी जांच महिला पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed