फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से मौत

खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से मौत

Sun, 28 Apr 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से मौत
जींद। गांव दालमवाला में शनिवार सुबह अपने खेत में पानी लगाने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव दालमवाला निवासी 55 वर्षीय ईश्वर खेतीबाड़ी का काम करता था। उसने अभी अपने खेत से गेहूं की फसल कटवाई थी। शनिवार सुबह वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जब उसने खेत में जाकर मोटर का बटन दबाया तो ईश्वर करंट की चपेट में आ गया। आसपास अन्य किसान जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें ईश्वर को खेत में बने कोठे में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ईश्वर के परिजनों को दी। परिजन व आसपास के लोग ईश्वर को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इतिफाकिया कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed