फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मध्य प्रदेश के चोर गिरोह ने उड़ाए थे सेवानिवृत बैंक मैनेजर के छह लाख रुपये

मध्य प्रदेश के चोर गिरोह ने उड़ाए थे सेवानिवृत बैंक मैनेजर के छह लाख रुपये

Wed, 12 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के चोर गिरोह ने उड़ाए थे सेवानिवृत बैंक मैनेजर के छह लाख रुपये
बाइक पर थैले में बंधे रुपये को खोलने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मोटरसाइकिल पर बधे छह लाख रुपये से भरे थैले को खोलने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस को महिला के साथी दीपक और अन्य की तलाश है। छह लाख रुपये में से पुलिस ने महिला के पास से दो लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। एक लाख रुपये महिला से व तीन लाख रुपये उसके साथी दीपक से बरामद किए जाने हैं। मध्य प्रदेश का यह गिरोह शादी समारोह में चोरी करता है और कुछ दिन पहले ही जींद आया था। इससे पहले यह गिरोह दिल्ली में सक्रिय था।
डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला के कंडिया गांव निवासी महिला डालबाई ने सूचना के आधार पर मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन जींद के पास से महिला को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पांच दिसंबर को डीआरडीए के सामने रिटायर्ड बैंक मैनेजर अर्बन इस्टेट निवासी राजेंद्र ने पीएनबी से छह लाख रुपये निकलवाए थे। राजेेंद्र ने पैसे बैग में डालकर अपनी मोटरसाइकिल पर पीछे बांध लिए, लेकिन उसकी चलती मोटरसाइकिल से ही एक युवक ने पैसे से भरा बैक खोल लिया था। अब डिटेक्टिव स्टाफ ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए डालबाई को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

चोरी के बाद बराबर बांट लिए थे रुपये
पुलिस के अनुसार चोरी की घटना के बाद महिला और उसके साथी दीपक ने तीन-तीन लाख रुपये बांट लिए थे। महिला के पास से दो लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं जबकि बाकी रा रिश बरामद करने के लिए उसे अदालत से रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं पुलिस महिला के साथ दीपक को भी तलाश कर रही है। शेष राशि दीपक से बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच-छह लोगों का है गिरोह
पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला डालबाई और उसके साथी दीपक के साथ तीन-चार और युवक काम करते हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह बैंक के बाहर तैनात रहा और मौका मिलते ही राजेंद्र को शिकार बना लिया। हालांकि यह गिरोह शादियों के सीजन के चलते चोरी करने के लिए जींद पहुंचा था, लेकिन राजेंद्र को सॉफ्ट टारगेट देखकर निशाना बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed