फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader and his associates assaulted a woman after she opposed an encroachment in Gorakhpur

UP: विरोध करने पर सपा नेता ने महिला से की मारपीट, 12 पर केस दर्ज ; 70 साल पुराने मकान पर कब्जे का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
SP leader and his associates assaulted a woman after she opposed an encroachment in Gorakhpur
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

राजघाट क्षेत्र के खोखरटोला में मकान पर कब्जे का विरोध करने पर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इश्तेयाक अहमद की पत्नी शहाना खातून की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन उर्फ डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शहाना खातून ने पुलिस को बताया कि खोखरटोला में मस्जिद के पास उनका करीब 70 वर्ष पुराना मकान है। यह मकान डीह की आराजी संख्या 91 की संपत्ति पर स्थित है। तहरीर के मुताबिक, उनके पूर्वजों को जमींदार बल्लभदास ने रहने के लिए यह मकान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में सपा नेता जफर अमीन उर्फ डक्कू ने उनके मकान का आधा हिस्सा ध्वस्त करा दिया था और बाद में उस पर कब्जा कर लिया। यही नहीं बीते एक सितंबर को जफर अमीन उर्फ डक्कू, शब्बीर कुरैशी और 8-10 अज्ञात लोग उसके मकान और जमीन पर कब्जा करने पहुंचे।
विज्ञापन

महिला ने इसका विरोध करते हुए कहा कि संपत्ति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में जबरन कब्जा क्यों किया जा रहा है। आरोप है कि इस पर दोनों आरोपियों ने न्यायालय और अधिकारियों की बात नहीं मानने की बात कहते हुए प्रभावशाली लोगों से अपनी पहचान होने का दावा किया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे वह बच सकी। आरोप है कि जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा नेता समेत 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सपा नेता सपा नेता जफर अमीन उर्फ डक्कू का कहना है कि जमीन उनकी है और उसके दस्तावेज उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed