फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   They took the teenager to the riverbank in an e-rickshaw, tied him up, and threatened to throw him in.

Gorakhpur News: किशोर को ई-रिक्शा से नदी किनारे ले जाकर बांधा, फेंकने की धमकी दी

Wed, 02 Sep 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
They took the teenager to the riverbank in an e-rickshaw, tied him up, and threatened to throw him in.
उरुवा बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 15 वर्षीय किशोर को अगवा कर नदी किनारे ले जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन लोगों ने किशोर को जबरन ई-रिक्शा में बैठाया और झौवा नदी के किनारे ले गए। वहां रस्सी से बांधकर नदी में फेंकने की धमकी दी। विरोध करने पर किशोर को घुटने भर पानी के अंदर तक ले जाया गया। किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर किशोर भागा और घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी।
किशोर की मां गायत्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार की गांव के ही शमसुद्दीन के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को शमसुद्दीन, आस मोहम्मद और उनका एक नाबालिग साथी उनके बेटे किशन को जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर झौवा नदी के किनारे ले गए। तहरीर के अनुसार, नदी किनारे पहुंचने के बाद आरोपितों ने किशोर पर चोरी करने का आरोप लगाया और उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसे नदी में फेंकने की धमकी दी गई। किशोर ने विरोध किया तो आरोपित उसे घुटने भर पानी में ले गए। वहां भी उसे बार-बार नदी में फेंकने की धमकी दी जाती रही।
विज्ञापन

किशोर ने किसी तरह मौका पाकर आरोपियों से खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकला। घर पहुंचने के बाद उसने परिजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां ने सिकरीगंज थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शमसुद्दीन, आस मोहम्मद और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed