{"_id":"5c509151bdec222bf45282ce","slug":"181548783953-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 लगी होने के बावजूद बेच रहे थे शराब, तीन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारा 144 लगी होने के बावजूद बेच रहे थे शराब, तीन काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारा 144 लगी होने के बावजूद बेच रहे थे शराब, तीन काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शहर पुलिस ने जींद उपचुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लगी होने के बावजूद दो ठेक ों पर शराब बेचने के आरोप में दो कारिंदों सहित शराब के चार ठेकेदारों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने व आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एक युवक को कपास मंडी में खोखे में शराब बेचते काबू किया। जींद विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलेभर के शराब ठेकों को 28 जनवरी की शाम पांच बजे तक ठेके बंद करने के आदेश दिए थे। रविवार सायं शहर थाना पुलिस ने फरैण चौक पर शराब ठेके के बाहर सेल्समैन गांव उदयपुर निवासी संदीप को शराब बेचते काबू किया। पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह शराब ठेकेदार ऋषिपाल, कृष्ण, रामचंद्र व शेरू के कहने पर शराब बेच रहा है। पुलिस ने संदीप के कब्जे से शराब की एक बोतल 14 हजार की नगदी बरामद की। दूसरे मामले में रेलवे स्टेशन के सामने हथो के राकेश को दस बोतल व करीब 3500 के साथ काबू किया। तीसरे मामले में कपास मंडी में संदीप को काबू करके कुछ शराब बोतल बरामद की। शहर थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।