फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कार चालक ने तीन बाइकों को रौंदा, एक महिला की मौत

कार चालक ने तीन बाइकों को रौंदा, एक महिला की मौत

Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
कार चालक ने तीन बाइकों को रौंदा, एक महिला की मौत
ओवटेक कर कार चालक ने तीन बाइक को रौंदा, महिला की मौत, चार बच्चों समेत सात घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। स्थानीय पानीपत मार्ग पर गांव करसिंधु के पास ओवरटेक कर रहेे एक कार चालक ने तीन मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। इसमें एक महिला की मौत गई। जबकि चार बच्चों समेत सात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया था। मृतक महिला की पहचान मतलौडा के गांव अदियाना निवासी 30 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। कार चालक किसी तरह कार से निकलकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर के समय एक कार चालक बड़ी तेजी से पानीपत की ओर जा रहा था। अचानक गांव करसिंधु के पास वह जब ओवरटेक कर रहा था तो तीन बाइक कार की चपेट में आ गई और कार खाई में जा पलटी। इससे कार और मोटरसाइकिलों पर सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार गांव टोडीखेड़ी निवासी 26 वर्षीय स्वर्ण सिंह, आठ वर्षीय चंचल, छह वर्षीय हरीश, 10 वर्षीय प्रियंका, दूसरी बाइक पर गांव अदियाना निवासी 30 वर्षीय मीना, उसके पति 32 वर्षीय प्रदीप, आठ वर्षीय बच्चा अनमोल और तीसरी बाइक पर सवार सफीदों के वार्ड नंबर तीन निवासी 50 वर्षीय हरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में कार में सवार किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। कार चालक या फिर कार में बैठे लोगों के बारे मेेें पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी। एसएचओ बलवान ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कार में कौन था, इसका पता नहीं चल सका है। जिसकी तलाश की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed