फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कांग्रेसी कार्यकर्ता से गाड़ी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेसी कार्यकर्ता से गाड़ी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ता से गाड़ी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव जैजैवंती के पास करसोला माइनर पर पिस्तौल के बल पर कांग्रेसी कार्यकर्ता से गाड़ी व नकदी लूटने के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य युवकों के बारे में पूछताछ करेगी।

गांव कलौदा खुर्द निवासी मनोज ने 22 मई को जुलाना थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से अपने गांव जा रहा था। जब वह जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना व जैजैवंती गांव के बीच करसोला माइनर के पास पहुंचा तो लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान बाइक पर सवार चार युवक वहां आए और मनोज से हांसी मार्ग के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाशों ने मनोज को पिस्तौल दिखाकर कार की चाबी, मोबाइल, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व नकदी छीन ली और फरार हो गए। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान गांव पिंजौरखेड़ा टोहाना निवासी धर्मेंद्र व गांव निंदाना रोहतक निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ता से गाड़ी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed