फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पुलिस पार्टी पर चाकू से दो युवकों ने किया हमले का प्रयास

पुलिस पार्टी पर चाकू से दो युवकों ने किया हमले का प्रयास

Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर चाकू से दो युवकों ने किया हमले का प्रयास
लोगों को लूट रहे दो युवकों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला करने का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस पार्टी पर चाकू से हमला करने का प्रयास करने पर दो युवकों को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने काबू किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को शहर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने व युवक को चाकू मारने के मामले में एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक हांसी रोड पर गोशाला के पास आने-जाने वाले लोगों को रुकवाकर उन्हें चाकू दिखाकर लूटने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रात साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंची। गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर दोनों युवकों ने अपनी बाइक गाड़ी के आगे खड़ी कर दी और तुरंत चाकू लेकर एक युवक ड्राइवर साइड से तथा दूसरा कंडेक्टर साइड से हमले का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी के अंदर की लाइट जलाई तो दोनों युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों तरफ की खिड़की खोलकर एकदम धक्का मारते हुए युवकों को गिरा कर उन्हें काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में एक युवक ने अपनी पहचान शीतलपुरी कॉलोनी निवासी विकास व दूसरे ने नरवाना रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी विक्की के रुप में बताई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो चाकू व एक बाइक बरामद कर ली। रविवार सुबह दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से शहर थाना पुलिस ने दोनों को एक मोबाइल छीनने व युवक पर चाकू से हमले के मामले में एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed