{"_id":"5d052b258ebc3e247e2b4e4d","slug":"156061980117-jind-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पड़ोसियों ने तेजधार पांच पर हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर पड़ोसियों ने तेजधार पांच पर हथियारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गांव शाहपुर में घर में बैठे पांच लोगों पर पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पांचों लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव शाहपुर निवासी युवक कप्तान ने कहा कि वह अपने घर में चाचा वीरेंद्र के साथ बैठा था। उसके साथ मोहित, सोनू, दीपक व राजेंद्र भी बैठे थे। सभी लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दिनेश, मुकेश, राजबाला, प्रदीप तथा कैलाशो ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दिनेश ने अपने हाथ में लिया फावड़ा वीरेंद्र के सिर में मारा। इससे वीरेंद्र बेसुध होकर गली में गिर गया। कप्तान ने कहा कि इसके बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चाचा को नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कप्तान ने कहा कि आरोपियों ने इसके बाद उनके घर में ईंटों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने कप्तान की शिकायत पर दिनेश, मुकेश, राज बाला, प्रदीप तथा कैलाशो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।