फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बिजली निगम में घोटाला करने का आरोपी फाइनेंसियल अकाउंटेंट गिरफ्तार

बिजली निगम में घोटाला करने का आरोपी फाइनेंसियल अकाउंटेंट गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम में घोटाला करने का आरोपी फाइनेंसियल अकाउंटेंट गिरफ्तार
जींद। बिजली निगम के ठेकेदार के साथ मिलकर छह करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देने वाले निगम के पूर्व फाइनेंसियल अकाउंटेंट नारनौल के गांव हसनपुर निवासी अनिल कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
फरवरी 2018 में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम हिसार सर्कल के एसई राजीव शर्मा ने कहा था कि बिजली निगम ने बिजली के पोल लगाने, तार व अन्य कार्यों के लिए मैसर्ज कुलदीप दूहन फर्म के पास ठेका था। फर्म मालिक कुलदीप दूहन ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर लगभग छह करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया। मामले की जांच कर रहे डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने कुलदीप दूहन व कुछ अज्ञात कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

मार्च 2019 में पुलिस ने कुलदीप दूहन को गिरफ्तार कर लिया था। कुलदीप दूहन से पूछताछ में सामने आया कि इस मामले में उसके साथ निगम के फाइनेंसियल अकाउंटेंट अनिल कुमार भी शामिल थे। बिजली निगम ने उसी समय अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया था। तभी से अनिल कुमार इस मामले में फरार चल रहा था। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed