{"_id":"5cf01c5bbdec2207571f6574","slug":"1559239817519-jind-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से अज्ञात ने निकलवाए 19 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से अज्ञात ने निकलवाए 19 हजार रुपये
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
जींद। गांव पालवां निवासी युवती एटीएम कार्ड बदलकर किसी ने उसके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में सरिता ने कहा कि उसका उचाना मंडी स्थित एसबीआई में बचत खाता है। वह उचाना मंडी में लगाई गई एसबीआई की एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी। उसने कुछ रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। पास में खड़े दो युवकों ने उसकी मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया और उसे पैसे निकालकर दे दिए। सरिता ने कहा कि जब वह घर आई तो उसके खाते से 19 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पुलिस ने सरिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।