फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीआरएसयू में दूसरे की जगह पेपर दे रहा था अन्य युवक

सीआरएसयू में दूसरे की जगह पेपर दे रहा था अन्य युवक

Wed, 15 May 2019 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीआरएसयू में दूसरे की जगह पेपर दे रहा था अन्य युवक
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे पेपरों के दौरान एक युवक का पेपर एक अन्य युवक दे रहा था। जब सेंटर सुपरिंडेंटेंट ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने जिस युवक का पेपर था उसको नामजद करते हुए फरार होने वाले अन्य युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीआरएसयू के सेंटर सुपरिंडेंटेंट डॉ. शिवकुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सीआरएसयू में बीपीएड के पेपर चल रहे हैं। जब पेपर चल रहा था तो उन्हें एक युवक पर शक हुआ। जब उसकी जांच करने की कोशिश की गई तो पेपर देने वाला युवक मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि हिसार जिले के गांव उमरा निवासी अशोक की जगह उसने एक अन्य युवक को पेपर में बैठा रखा था। सदर थाना पुलिस ने डॉ. शिव कुमार की शिकायत पर अशोक को नामजद करते हुए फरार होने वाले युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed