फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चंद्रलोक कॉलोनी में पड़ोसियों ने की युवक की लाठियों व गंडासियों से वार कर हत्या्

चंद्रलोक कॉलोनी में पड़ोसियों ने की युवक की लाठियों व गंडासियों से वार कर हत्या्

Sun, 24 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
चंद्रलोक कॉलोनी में पड़ोसियों ने की युवक की लाठियों व गंडासियों से वार कर हत्या्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। रेलवे जंक्शन के पास स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में पड़ोसियों ने एक युवक पर लाठियों व गंडासियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस हमले में मृतक के दो भाई व उसकी भाभी भी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हत्या का कारण मृतक के बड़े भाई द्वारा तीन साल पहले की गई इंटरकास्ट लव मैरिज को बताया जा रहा है।
चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सत्यवान ने तीन साल पहले एक अनुसूचित जाति की लड़की के साथ लव मैरिज की थी जबकि सत्यवान सामान्य जाति से संबंध रखता है। कॉलोनी में जिस स्थान पर सत्यवान रहता है, उसके पड़ोस में अनुसूचित जाति के लोग भी रहते हैं। यह लोग सत्यवान से इंटरकास्ट लव मैरिज करने के कारण रंजिश रखे हुए थे। इसी बात को लेकर कई बार सत्यवान के परिवार और अमित, सतीश, अशोक के परिवार की आपस में कहासुनी भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के कारण रात लगभग 12 बजे अमित, सतीश, अशोक और तीनों की पत्नियों व एक अन्य ने सत्यवान के परिवार पर हमला कर दिया। घर में उस समय सत्यवान का छोटा भाई रामजीत, सोमपाल व सत्यवान की पत्नी नीलम मौजूद थे। आरोपियों ने लाठियों व गंडासियों से परिवार के सभी लोगों पर हमला कर दिया। इसमें सोमपाल पर आरोपियों ने ज्यादा वार कर दिए। इसमें 22 वर्षीय सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में सत्यवान की पत्नी नीलम व रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोमपाल के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया व सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं कई बार झगड़े
मृतक सोमपाल के भाई रामजीत ने बताया कि सत्यवान ने पानीपत निवासी नीलम के साथ तीन साल पहले इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। उनके पड़ोस में रहने वाले सतीश, अशोक व अमित उनसे इसी बात की रंजिश रखते थे। कई बार इस बात को लेकर भी उनके परिवारों में झगड़ा हो चुका है। रामजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह रात नौ बजे रेलवे फाटक के पास बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उसके साथ उसके भाई की लव मैरिज को लेकर वाद-विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। वह भागता हुआ उनसे बचकर घर पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों ने साजिश के तहत रात 12 बजे उन पर हमला कर दिया, जिसमें उसके भाई सोमपाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की लव मैरिज पड़ी सोमपाल के जीवन पर भारी
मृतक 22 वर्षीय सोमपाल को क्या पता था कि तीन साल पहले जिस भाई सत्यवान ने पानीपत निवासी नीलम के साथ इंटरकास्ट लव मैरिज की है, वह शादी ही उसकी हत्या का कारण बनेगी। सोमपाल मेहनत-मजदूरी का कार्य करता था। इनमें रामजीत की शादी पंजाब में हुई है तथा उसकी पत्नी मायके गई हुई है। तीनों भाइयों में सोमपाल की अभी की शादी नहीं हुई थी और वह सबसे छोटा था।

दो आरोपी गिरफ्तार
शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक सोमपाल के भाई रामजीत की शिकायत पर अमित, सतीश, अशोक व इनकी पत्नियों व एक अन्य दीपक के खिलाफ हत्या, मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में सतीश व दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed