फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर की सोहलू कॉलोनी में विवाहित के बाद अब ससुर ने निगला जहर

शहर की सोहलू कॉलोनी में विवाहित के बाद अब ससुर ने निगला जहर

Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर की सोहलू कॉलोनी में विवाहित के बाद अब ससुर ने निगला जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर की सोहलू कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आज शुक्रवार को उसके ससुर ने भी जहर निगल लिया। उसकी पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल जहर निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
बताते चलें कि सोहलू कॉलोनी निवासी महिला रीना ने वीरवार को घर में अपनी चुन्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रीना के पिता इंद्र ने उसके ससुर गजन, पति सन्नी व देवर अनिल के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने रीना के पति सन्नी को गिरफ्तार भी कर लिया था। शुक्रवार सुबह गजन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरा गजन की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि पुलिस रोहतक गई हुई है। व्यक्ति ने जहर क्यों निगला, इसका खुलासा नहीं हुआ है। अभी किसी परिजन के ब्यान दर्ज नहीं हुए हैं। ब्यान दर्ज होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed