फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   वेश्यावृति के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोग गिरफ्तार --पुलिस से छुड़ाकर भागने लगे तो सीढिय़ों से गिरकर घायल

वेश्यावृति के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोग गिरफ्तार --पुलिस से छुड़ाकर भागने लगे तो सीढिय़ों से गिरकर घायल

Mon, 30 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
वेश्यावृति के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोग गिरफ्तार --पुलिस से छुड़ाकर भागने लगे तो सीढिय़ों से गिरकर घायल
वेश्यावृत्ति के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कैथल रोड स्थित राज नगर में पुलिस ने सूचना के आधार पर एक मकान में छापा मारकर एक महिला व एक पुरुष को संदिग्ध हालत में काबू किया। इस दौरान महिला व पुरुष पुलिस को चकमा देकर भागने लगे तो सीढ़ियों से गिरकर दोनों घायल हो गया। इसके बाद गली में खड़े कॉलोनी के लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक महिला को भी काबू कर तीनों के खिलाफ वेश्यवृत्ति समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि राज नगर के एक मकान में वेश्यावृत्ति का धंधा करवाया जा रहा है। पुलिस ने टीम गठित करके मकान पर छापा मारा। इस दौरान मकान में एक महिला व पुरुष संदिग्ध हालत में पाए गए। पुलिस ने दोनों काबू कर लिया। इस दौरान महिला व पुरुष पुलिस को चकमा देकर फरार होने लगे तो सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। गली में खड़े कॉलोनी के लोगों ने महिला व पुरुष की पिटाई कर दी और पुलिस के सौंप दिए। पुलिस ने मकान मालिक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि इस मामले में एक पुरुष व दो महिलाओं को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed