{"_id":"59ee3aa84f1c1bd1538b8bef","slug":"101508784808-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान, बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान, बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा।
बधाना में चोरी के मामले में धमकी दिए जाने से खफा किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव बधाना निवासी जगतसिंह के 15 वर्षीय बेटे रविंद्र का शव सोमवार सुबह खेत में नीम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक के बड़े भाई रवि ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह मोहल्ले में दुकान चलाने वाले रामधारी की दुकान से 700 रुपये चोरी हो गए थे। रामधारी के परिवार के लोगों ने रविंद्र पर चोरी का आरोप लगाया था। इसके लिए पंचायत भी हुई। इसमें पहले हुई चोरी सहित रविंद्र के परिवार से 8300 रुपये लेने की बात हुई। पंचायत में यह मामला निपट गया था, लेकिन रविवार शाम को रविंद्र घर से गायब हो गया। तलाशने और पूछताछ करने पर भी रविंद्र का सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह रविंद्र का शव खेत में फंदे से लटका मिला। रवि ने आरोप लगाया कि रामधारी और उसका बेटा विनोद उनके घर पर धमकी देकर गए थे। इस वजह से उसके भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।