फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cow shelters in Haryana have received a new direction: Shravan Garg

हरियाणा में गोशालाओं को मिली नई दिशा : श्रवण गर्ग

Mon, 02 Feb 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cow shelters in Haryana have received a new direction: Shravan Garg
02जेएनडी19: उचाना खुर्द की बाबा फुल्लू साध गोशाला के वार्षिकोत्सव में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : प्
जींद। उचाना खुर्द स्थित बाबा फुल्लू साध गोशाला के वार्षिकोत्सव समारोह में हरियाणा गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने कहा कि प्रदेश में गो सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश में कुल 694 गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। 330 गोशालाओं में सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। शेष गोशालाओं में भी चरणबद्ध ढंग से सौर ऊर्जा प्रणाली लगाई जा रही है ताकि गोशालाएं बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में सभी गोशालाओं के लिए 72 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसमें से बाबा फुल्लू साध गोशाला के लिए 95 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर कोई भी लावारिस गो वंश दिखाई नहीं देना चाहिए। सभी को गोशालाओं में रखा जाए। गोशालाओं के लिए सीएलयू निःशुल्क, प्रॉपर्टी टैक्स माफ और गोवंश के लिए शेड निर्माण की व्यवस्था भी की जा रही है।
गोशालाओं के लिए बिजली दर मात्र दो रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। गोशालाओं में 90 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी पंजीकृत गोशालाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराई जा रही हैं ।
उचाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने गोशाला की मांग पर दो कच्चे रास्तों को सीसी ब्लॉक से पक्का करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव गाे सेवा के लिए जानी जाती रही है और प्रदेश सरकार निरंतर इसको आगे बढा रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से लाडली योजना को लागू कर चुनावी वायदे को पूरा किया गया है। सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए पात्र लोग पीएम सूर्य घर योजना के साथ जुड़कर लाभ उठा सकते है।

02जेएनडी19: उचाना खुर्द की बाबा फुल्लू साध गोशाला के वार्षिकोत्सव में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : प्

02जेएनडी19: उचाना खुर्द की बाबा फुल्लू साध गोशाला के वार्षिकोत्सव में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed