फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona again dies in Corona after two months in the district

कोरोना की जिले में दो महीने बाद कोरोना से फिर एक मौत

Fri, 12 Mar 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Corona again dies in Corona after two months in the district
नागरिक अस्पताल में एक-दूसरे से सट कर खड़े लोग। संवाद। - फोटो : Jind
जिले में 15 दिन से कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं, लेकिन अभी भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। जबकि सात नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

दो महीने बाद जिले में दोबारा से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा। शुक्रवार को 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह लोगों की लापरवाही मानी जा रही है। बाहर निकलते समय लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में आने वाले लोग एक-दूसरे से चिपक कर खड़े रहते हैं, जबकि अस्पताल में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन भी गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और न ही लोगों को शारीरिक दूरी के अनुसार खड़े होने के बारे में कह रहा है।
विज्ञापन

पटियाला चौक क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को बुखार होने पर आठ मार्च को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसे आराम नहीं हुआ तो परिजन हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। आठ मार्च को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होती चली गई। मेवा सिंह को सांस लेने में तकलीफ थी। शुक्रवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की टीम ने शव का कोरोना नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। वहीं शुक्रवार को 305 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से सात लोगों में संक्रमित पाया गया। वहीं सात लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 5302 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 5163 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना की वजह से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 54 सक्रिय केस हैं। इस समय नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दो मरीज दाखिल हैं।

अस्पताल में आने वाले लोगों को मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए बार-बार कहा जाता है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है, लेकिन लोग किसी भी सूरत में मानने के लिए तैयार नहीं हैं। जब तक लोग खुद इस बात को नहीं समझेंगे, सख्ती से कुछ नहीं होता। लोगों को खुद भी समझना चाहिए कि जीवन के लिए इन नियमों का पालन जरूरी है।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।

  कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद।

कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed