फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, 14 new cases found, jind

रेडक्रॉस सोसायटी में कर्मचारी समेत जिले के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona, 14 new cases found, jind
जींद। जिले में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक रेडक्रॉस में कार्यरत एक कर्मचारी, नेवी के पहले ही पॉजिटिव मिले जवान की पत्नी भी शामिल हैं। इसके अलावा खांडा गांव निवासी एक किराना दुकानदार भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 412 तक पहुंच गया है। जिले के 340 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में संक्रमितों की संख्या 66 है।
विज्ञापन

कोविड-19 इंचार्ज डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार गोहाना रोड बाईपास पर रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला घर पर अकेली ही रहती है। महिला का कहना है कि उसे हलका बुखार आया था। वह बाजार में आती-जाती थी, इस कारण पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डेढलाज मोहल्ला निवासी एक 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवक हनुमान गली निवासी पहले पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। वहीं अर्बन इस्टेट निवासी एक मर्चेंट नेवी में तैनात जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब इसकी 31 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं गांव खांडा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति गांव में परचून की दुकान चलाता है। हलका बुखार होने पर सीएचसी अलेवा में सैंपल करवाया। सोमवार को इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उझाना निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव कालवन निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी में कार्यरत एक 50 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आत्मा नगर निवासी मां-बेटा, गांव कालवा निवासी एक व्यक्ति, धर्मगढ़ निवासी एक व्यक्ति, सफीदों के वार्ड नंबर दस निवासी एक 31 वर्षीय युवक तथा रेलवे रोड निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अर्बन इस्टेट निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती ने दिया सैंपल
सोमवार को दिन भर नरवाना क्षेत्र के एक चिकित्सक दंपती को कोरोना संक्रमण की चर्चाएं रहीं। सूचना है कि इन्होंने हिसार में अपना सैंपल भी दिया है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम के अनुसार सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट चल रही थी, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस भवन रहेगा दो दिन के लिए बंद
रेडक्रॉस भवन में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने इसे दो दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव राजकपूर सूरा ने बताया कि रेडक्रॉस भवन को एहतियात के तौर पर मंगलवार व बुधवार को बंद रखा जाएगा। यहां कार्यरत कुछ कर्मचारियों के सैंपल भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed