{"_id":"61a11bc213500b093c775f86","slug":"cooler-factory-s-garbage-was-set-on-fire-pollution-caused-jind-news-rtk6310005169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर फैक्टरी का कूड़ा डालकर लगाई आग, हुआ प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर फैक्टरी का कूड़ा डालकर लगाई आग, हुआ प्रदूषण
विज्ञापन
बीरबल नगर में जलाए गए कूड़े से उठता धुआं। संवाद।
- फोटो : Jind
नरवाना। पहले ही जींद में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों का दम घूंट रहा है। वहीं लोग भी खुले में कूड़ा जलाकर इसे बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को बीरबल नगर में एक कूलर फैक्टरी के कूड़े में आग लगा दी गई। इससे उठे धुएं ने आसपास के लोगों को जीना मुहाल कर दिया।
आग से उठ रहे धुएं के गुबार आसमान छूने लगे। दूर इलाके से भी काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। शहर के लोगों ने यह धुआं देखा तो अंदाजा लगाया गया कि कहीं न कहीं भयानक आग लगी है। वहीं बीरबल नगर के लोगों ने कहा कि दोपहर को अचानक ही धुएं का गुबार आसमान में दिखाई दिया। धुआं तालाब के पास से उठ रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर को शहर में कूलर फैक्टरी से यहां भारी मात्रा में कूड़ा डाला गया। जिसमें अधिकतर फाइबर थी और आग लगा दी गई। इससे वायु प्रदूषण हुआ और यहां लोगों उपले की आग की चपेट में आ गए। बीरबल नगर के हिमांशु, गुलशन, प्रताप, महाबीर ने बताया कि जब किसान पराली जला रहे थे तो स्थानीय प्रशासन के अधिकारी फायर ब्रिगेड लेकर पहुंच जाते थे, लेकिन यहां फैक्टरी वाले कितना प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। इस पर प्रशासन कुछ नहीं करता।
313 रहा एक्यूआई
हालांकि नगर परिषद द्वारा वीरवार को प्रदूषण कम करने के लिए जींद में लघुसचिवालय के पीछे पानी का छिड़काव करवाया गया, लेकिन इसका भी खास असर नहीं दिखा। शुक्रवार को एक्यूआई पीएम 10 का स्तर 313 दर्ज किया गया। यह खतरनाक स्तर है।
विज्ञापन
नगर परिषद नरवाना के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। यहां से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो भी लोग खुले में कूड़ा जलाते हैं, उनका चालान किया जाएगा।