{"_id":"6ac80502a26bebdc5d0f5cff","slug":"construction-of-the-magnificent-brihaspati-temple-in-julana-is-complete-with-a-21-feet-high-shivalinga-installed-jind-news-c-199-1-jnd1003-161756-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में भव्य बृहस्पति मंदिर का निर्माण पूरा, 21 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में भव्य बृहस्पति मंदिर का निर्माण पूरा, 21 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित
विज्ञापन
8 जुलाना 01: जुलाना में बनाए गए बृहस्पति देव मंदिर का फोटो।
- फोटो : shiv tripathi
जुलाना। शहर में लाला लालचंद अस्पताल के पीछे चार वर्षों से चल रहा भव्य बृहस्पति मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। मंदिर के निर्माण के बाद यहां श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आयोजन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मंदिर में 15 अक्तूबर को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
मंदिर के संस्थापक डॉ. भगवान दास ने बताया कि मंदिर का निर्माण श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। पूरे प्रदेश में बृहस्पति देव को समर्पित यह पहला मंदिर होगा। मंदिर में भगवान बृहस्पति देव की विशेष प्रतिमा स्थापित की गई है जबकि परिसर को धार्मिक वास्तुकला और भव्य स्वरूप के साथ तैयार किया गया है।
मंदिर परिसर में स्थापित 21 फीट ऊंचा शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। विशाल शिवलिंग की भव्यता देखते ही बन रही है। साथ ही मंदिर में माता भगवती, भगवान विष्णु, हनुमान जी और राम दरबार की भी स्थापना की गई है। इससे श्रद्धालुओं को एक ही परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
11 अक्तूबर से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 11 अक्तूबर से रोजाना हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शाम के समय पाठ होगा। चार साल के निर्माण कार्य के बाद मंदिर के तैयार होने से क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे और यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जा सकेगी।

8 जुलाना 01: जुलाना में बनाए गए बृहस्पति देव मंदिर का फोटो।- फोटो : shiv tripathi