फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction of foot over bridge at railway junction completed, the hassle of crossing the railway line is over

Jind News: रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा, रेललाइन पार करने का झंझट खत्म

Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of foot over bridge at railway junction completed, the hassle of crossing the railway line is over
21जेएनडी26-रेलवे जंक्शन पर तैयार किया गया फुट ओवरब्रिज। संवाद
जींद। रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। अब यात्रियों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। ऐेसे में यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए अब रेललाइन पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


दस करोड़ रुपये की लागत से रेलवे जंक्शन के भवन का नवीनीकरण चल रहा है। भवन का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं प्लेटफार्मों और शैड का निर्माण भी किया जा रहा है। फिलहाल प्लेटफार्म तीन और एक का निर्माण पूरा होने वाला है
विज्ञापन

वहीं फुटओवर ब्रिज भी बनकर तैयार हो गया है। हालांकि अभी लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। वहीं फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों ने आवागमन भी शुरू कर दिया है। यह ओवरब्रिज लोहे की ग्रिल से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट को भी मिली सुविधा

इस फुट ओवब्रिज के बनने से यात्रियों के साथ-साथ लोको पायलटों को भी फायदा पहुंचा है। इससे पहले लोको पायलटों को दूसरे ओवरब्रिज से विश्राम गृह में जाना पड़ता था जो कि काफी दूर पड़ता था। रात को ड्यूटी पर आने वाले या फिर जाने वाले लोको पायलट विश्राम गृह में इंतजार करने के लिए रेललाइन पार करते थे लेकिन अब वह इस ओवर ब्रिज के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे। लोको पायलट इस मामले को डीआरएम से लेकर रेलवे जीएम तक के संज्ञान में ला चुके थे।


वर्जन

रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण हो चुका है, जिसको यात्रियों के लिए चालू भी कर दिया है। अब यात्री रेललाइन पार करने की बजाय इस ओवरब्रिज से एक-दूसरे प्लेटफार्म पर जाएं।

--जेएस कुंडू, स्टेशन मास्टर, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed