फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress in opposition to the movement of rail travel fare hike

रेल यात्रा किराया में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन

Tue, 24 Jun 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाल, जींद
ब्यूरो, अमर उजाल, जींद Updated Tue, 24 Jun 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा रेल यात्री किराया में बढ़ोत्तरी करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जींद रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार ने रेल यात्रा किराया में वृद्धि कर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस के आंदोलन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा पुख्ता थी। आंदोलन के कारण गाड़ी की रवानगी में कोई देरी नहीं हुई। कांग्रेस का एक गुट स्टेशन पर तो दूसरा स्टेशन के बाहर नारेबाजी करता नजर आया।  
विज्ञापन

रेल यात्री किराया में बढ़ोत्तरी के विरोध में सुबह से ही कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जींद जंक्शन पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जम्मू से आई इंटरसिटी रेलगाड़ी के रेलवे जंक्शन पर रुकते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता इंजन पर चढ़ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब पांच मिनट तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेलगाड़ी को जंक्शन पर रोके रखा। इसके बाद रेलगाड़ी रवाना हो गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की रेल रोकने की घोषणा के मद्देनजर सुबह ही रेलवे जंक्शन पर भारी पुलिस बल तैनात कर किया गया।
विज्ञापन


 आंदोलन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच फूट साफ नजर आई। जहां एक गुट जिला अध्यक्ष जसबीर देशवाल और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद सहवाग के नेतृत्व में पहुंचा, जबकि दूसरा गुट जिला पार्षद प्रकाश सिंह बोहतवाला के नेतृत्व में स्टेशन पहुंचा। इस दौरान एक गुट रेलवे जंक्शन के अंदर नारेबाजी कर रहा था, जबकि दूसरे गुट के पदाधिकारी रेलवे जंक्शन के बाहर नारेबाजी करते रहे। बाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रमोद सहवाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम करने और अच्छे दिन लाने का वायदा आमजन से किया था। रेल किराया में भारी बढ़ोतरी कर मोदी ने यह जता दिया है कि वह अमीरों का प्रधानमंत्री है। गरीबों के लिए उनकी सरकार में कोई सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन मोदी की कथनी और करनी का अंतर समझ गया है। आम आदमी जान गया है कि यह गरीब हितैषी नहीं अमीर हितैषी सरकार है। सहवाग ने कहा कि मोदी सरकार को आमजन के हित में तुरंत रेल किरायों की बढ़ोत्तरी वापस लेनी चाहिए। सहवाग ने कहा कि देश में केवल कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी जो गरीबों के हित के बारे में सोचती और उनके हकों की लड़ाई लड़ती है।  
बॉक्स
पुलिस की रही पैनी नजर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर रखी थी। इसको लेकर रेलवे जंक्शन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार लखविंद्र सिंह, डीएसपी धर्मबीर पूनियां और रेलवे पुलिस के कर्मचारी स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात थे। आरपीएफ प्रभारी जीबी जोशी, जीआरपी प्रभारी इंद्रजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध में कोई भी गाड़ी लेट नहीं हुई है। जब गाड़ी खड़ी थी उसी समय कांग्रेसी कार्यकर्ता इंजन पर चढ़े थे, लेकिन गाड़ी को अपने निर्धारित समय पर ही रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed