{"_id":"450d5f885cde7d6b6fef59c6145f9f23","slug":"cm-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर किसी को नहीं मिल सकती सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर किसी को नहीं मिल सकती सरकारी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला उचाना
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर एसडी महिला कॉलेज में वार्षिक समारोह सुकृति समारोह के अंतिम दिन सीएम मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक प्रेमलता, विधायक जसबीर देशवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज भी बहुत अभाव है। राजकीय स्कूलों की बिल्डिंग, व्यवस्था, किताबें सहित सभी सुविधाएं हैं, लेकिन शिक्षा के स्तर वो गुणवत्ता नहीं है जो होनी चाहिए।
इसलिए प्राइवेट, व्यक्तिगत स्कूलों संचालकों को चाहिए कि वो सरकारी स्कूलों को गोद लें, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता आए। विद्या भारती द्वारा 50 विद्यालय संचालित है। विद्या भारती द्वारा संचालित एक स्कूल 10 राजकीय स्कूलों को गोद लेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा स्कील विकास मिशन बनाया है। जिसके माध्यम से प्राइवेट क्षेत्रों में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले सकें। पलवल, फरीदाबाद में कौशल विकास यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। सरकार का उद्ेश्य चार लाख लोगों को रोजगार मुहैय्या करवाना है।
हर व्यक्ति की सरकारी नौकरी पाने की इच्छा पूरी नहीं हो सकती। अगर प्रदेश में 60 प्रतिशत लोग सरकारी नौकरी पाने की चाह रखते है उनमें से दो प्रतिशत लोग ही सरकारी नौकरी पा सकते है। जो लोग रह गए उन्हें अपना काम करना होगा। इस तरह पढ़ाई करने वाला कोई भी बेरोजगार नहीं रहेगा।
सीएम ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने हर कानून को सख्ती से लागू किया ताकि हर कानून की पालना हो सकें। इसके परिणाम भी अच्छे आने शुरू हुए है। प्रदेश में आज कोई ऐसा जिला नहीं जहां लिंगानुपात 800 से कम हो।
इस अभियान के तहत लक्ष्य है कि हर जिले का लिंगानुपात 900 से ऊपर हो। हर 20 किलोमीटर तक के दायरे में महिलाओं को अच्छा कॉलेज उपलब्ध करवाने का सरकार का लक्ष्य है।
मैरिट पर नौकरियों के पक्ष में नहीं बीरेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम साहब आपने तो कह दिया कि नौकरिया मेरिट के आधार पर लगेगी लेकिन उचाना हलका तो शिक्षा के मामले में पिछड़ा हुआ है तो यहां के युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार मिलेगा। जब तक शहरी, ग्रामीण आंचाल में शिक्षा में समानता न आ जाए तब तक पिछड़े क्षेत्रों को नौकरियों में तवज्जों देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एचटेट पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।