{"_id":"6b0728b3cc1f50661504f1e2","slug":"farmers-remain-firm-on-demand-for-compensation-talks-with-adc-end-inconclusively-jind-news-c-199-1-sroh1009-164392-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 5.20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, एडीसी के साथ वार्ता बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 5.20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, एडीसी के साथ वार्ता बेनतीजा
विज्ञापन
25जेएनडी35: ढांडा खेड़ी गांव में खेतों में पंचायत करते हुए किसान। स्रोत : किसान
जींद। सिवानी-जींद पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। मुआवजे पर सहमति बने बिना काम जारी रहने से नाराज किसानों ने बुधवार को ढांडा खेड़ी गांव में पंचायत की। सुबह 11 बजे शुरू हुई पंचायत में देर शाम तक मंथन चलता रहा।
एडीसी प्रदीप कौशिक ने किसानों के बीच पहुंचकर कई दौर की बातचीत की, लेकिन मुआवजे की राशि पर सहमति नहीं बन सकी। अब किसानों ने शुक्रवार को महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। किसानों ने प्रशासन पर जबरन जमीन पर काम करवाने और फसल उजाड़ने का आरोप लगाते हुए इसे उनके साथ अन्याय बताया।
पंचायत में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी सहमति और मुआवजे का भुगतान किए बिना जमीन में गड्ढे खोदे जा रहे हैं और फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन पुलिस बल की मौजूदगी में काम जारी रखे हुए है जबकि उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि किसानों को एनसीआर के मानकों के अनुसार 5.20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए, जबकि प्रशासन करीब 50 लाख रुपये प्रति एकड़ देने की बात कह रहा है।
उन्होंने हिसार के कोथ गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसानों को एक करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा मिला है। ऐसे में जींद के किसानों के लिए अलग मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है। ढांडा खेड़ी, दरियावाला, जाजवान और बरसोला गांवों की जमीन इस परियोजना से प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप है कि अभी तक मुआवजे की राशि उनके खातों में नहीं पहुंची लेकिन काम शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार को महापंचायत, आज डीसी के साथ बातचीत
बिंद्र नंबरदार ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को किसानों की महापंचायत बुलाई जाएगी। इसके बाद हर कीमत पर ट्रांसमिशन लाइन का काम रुकवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन या सरकार की कार्रवाई से किसान पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, एडीसी के साथ बातचीत में सहमति नहीं बनने पर वीरवार सुबह 11 बजे डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के साथ बैठक तय की गई है। इसमें किसान संगठनों के प्रतिनिधि और प्रभावित किसान अपनी मांग रखेंगे।
मंगलवार को भी किसानों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने का प्रयास किया था
इससे पहले मंगलवार को किसानों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने का प्रयास किया था। पुलिस ने करीब 43 किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया था, जिन्हें रात आठ बजे रिहा कर दिया गया। बुधवार को भी जींद, हिसार और कैथल सहित आसपास के जिलों की पुलिस की निगरानी में काम जारी रहा।
बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे : एडीसी
एडीसी प्रदीप कौशिक ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन का काम नहीं रुकने दिया जाएगा। किसानों के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत हुई है। वीरवार को डीसी के साथ बैठक होगी। सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान देकर समाधान निकालने का प्रयास करेगी।