फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clerks staged state level protest at HUDA Ground

Jind News: हुडा ग्राउंड में लिपिकों ने किया प्रदेशस्तरीय विरोध प्रदर्शन

Mon, 11 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Clerks staged state level protest at HUDA Ground
जींद। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के आह्वान पर रविवार को प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों के लिपिकों ने एकलव्य स्टेडियम में प्रदेशस्तरीय विरोध-प्रदर्शन किया। रैली में सरकार के जारी किए गए वेतनमान 21700 के नोटिफिकेशन पर रोष जताया।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन की अध्यक्षता जींद जिला प्रधान सुशील लाठर ने किया। सभी कर्मचारियों ने हुडा ग्राउंड से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला और सरकार को चेताया कि यदि 8 जून तक मांग को पूरा नहीं किया तो 9 जून को सीएम आवास पर पड़ाव डालेंगे। वहीं से आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

आप संगठित रहें तो घुटने टेक देगी सरकार : अनुराग ढांडा
विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मांग बिल्कुल जायज है। यदि आप संगठित रहे तो हरियाणा सरकार घुटनों पर आएगी। यदि आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में आती है तो पहली कलम से मांग को पूरा किया जाएगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीडियो संदेश के माध्यम से 35400 की मांग का पूर्ण समर्थन किया। सफीदों विधायक सुभाष गांगुली के रूप में अपना प्रतिनिधि भी भेजा। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल भी हुड्डा ग्राउंड में लिपिकों को समर्थन देने पहुंचे और 35400 की मांग को जायज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य प्रधान गणेश कुमार ने कहा की हरियाणा सरकार के तानाशाही रवैये और वादाखिलाफी के खिलाफ हरियाणा प्रदेश का लिपिकीय वर्ग जो लंबे समय से सम्मानजनक वेतन के लिए संघर्ष कर रहा है वो अब अपना हक लेकर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि लिपिकों ने 42 दिन की हड़ताल स्थगित करते समय 15 अगस्त को सरकार और क्लेरिकल एसोसिएशन के नेताओं से जो समझौता हुआ था, उस पर सरकार खरा नहीं उतरी। समझौते अनुसार हड़ताली कर्मचारियों का हड़ताल का समय ड्यूटी समय माना जाना था।

राज्य महासचिव अनिल ग्रेवाल ने कहा कि लिपिक की 35400 की मांग नहीं उनका हक है। पूर्व राज्य प्रधान विक्रांत तंवर और पूर्व महासचिव कर्ण सिंह मोगा ने कहा कि यदि उनकी मांग को यह सरकार अनदेखा करती रही तो आने वाले समय में चंडीगढ़ या पंचकूला कूच करने से भी नहीं चूकेंगे। राज्यस्तरीय विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से देवेंद्र खूंगा, चितरंजन साहू, नेत्रपाल, प्रवेश, विकास, जया यादव, सुनील, अमित यादव, कुलदीप कुमार, नीतू गर्ग, यशवीर चौहान सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed