{"_id":"6591bee5a6d5e138cc0fafe4","slug":"cheating-of-two-lakh-rupees-by-posing-as-an-expert-in-canada-jind-news-c-199-1-sroh1009-11025-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कनाडा में जानकार बनकर दो लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कनाडा में जानकार बनकर दो लाख रुपये की ठगी
Mon, 01 Jan 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
जींद। कनाडा में बैठा जानकार बनकर बड़ौदा निवासी व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बड़ौदा निवासी जोगिंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर को उसके भाई बिजेंद्र के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसने बताया कि व उनका जानकार बोल रहा है। जोकि कनाडा में रहता है। वह उनकी बातों में आ गया और कॉल करने वाले ने उसके खाते में आठ लाख रुपये डालने की बात कही। इसके बाद उसने चार लाख रुपये वापस अपने खाते में डलवाने के लिए बोला। यह पैसे उसके किसी जानकार एजेंट के खाते में डालने की बात कही, बताया की एजेंट की मां बीमार है इसलिए उसको पैसे की जरूरत है। इस तरह से उसने कई बार खाते में पैसे डलवाए। जिसके बाद उसने दो लाख रुपये उसके खाते से भी डलवा लिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे बात करनी बंद कर दी। साइबर थाना पुलिस ने दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।