फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   charg of rape accused gurugram sadar police station sent to jail

दुष्कर्म के आरोपी गुरुग्राम सदर थाना प्रभारी को भेजा जेल

Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
charg of rape accused gurugram sadar police station  sent to jail
दुष्कर्म के आरोपी गांव पिंडारा निवासी एवं गुरुग्राम के सदर थाना प्रभारी दलबीर को महिला थाना पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेजने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए महिला थाना पुलिस को एक गांव की रहने वाली महिला ने नौ अगस्त को शिकायत दी थी कि गांव पिंडारा निवासी एवं वर्तमान में गुरुग्राम के सदर थाना प्रभारी दलबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने कहा कि दलबीर ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसके ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दलबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने दलबीर को मंगलवार को फिर से अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed