फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaitra Navratri: Temple resonated with bells and bells

चैत्र नवरात्र : घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे मंदिर

Sun, 03 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Temple resonated with bells and bells
चैत्र नवरात्र : घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे मंदिर
विज्ञापन

-सुबह से मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लगी रही कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चैत्र नवरात्र पर जिले भर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से मां की पूजा-अर्चना की। पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, उन्होंने मां की ज्योहत जलाई और पूजा की। घंटे-घड़ियालों से मंदिर गूंज उठे। नौ दिन तक मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी।
शहर के प्राचीन जयंती देवी मंदिर, सोमनाथ मंशादेवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर शनिवार सुबह से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। सोमनाथ मंशा देवी मंदिर व जयंती देवी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए भक्तों को काफी इंतजार करना पड़ा। सोमनाथ मंशा देवी मंदिर के पुजारी हरिचंद्र ने बताया कि नवरात्रों का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। सभी लोग नौ दिन तक माता की पूजा करते हैं। वहीं पुजारी योगेश शास्त्री के अनुसार मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशान न हो, इसके लिए पंक्तियां बनाने की व्यवस्था की है। वहीं जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री के अनुसार जींद का नामकरण जयंती देवी मंदिर के नाम पर ही हुआ है। ऐसे में यहां लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
जगह-जगह लगे मां के भंडारे व जागरण
नवरात्र पर शहर में जगह-जगह मां के भंडारे व जागरण भी किए जा रहे हैं। इस दौरान जानेमाने कलाकार मां का गुणगान करेंगे। सप्तमी के मौके पर मंशा देवी व अष्टमी के मौके पर जयंती देवी मंदिर में भी जागरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर
02जेएनडी32: सोमनाथ मंशादेवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद।
02जेएनडी33: मंदिर में जोत जगाते श्रद्धालु। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed