फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Centralized portal for UG application will open today

Jind News: आज खुलेगा यूजी में आवेदन के लिए सेंट्रलाइज पोर्टल

Sun, 18 May 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Centralized portal for UG application will open today
18 जेएनडी01: जयनारायण गहलावत। फाइल फोटो
जींद। महाविद्यालयों में पढ़ाई को लेकर जो छात्र सपना देख रहे हैं, उनके सपनों की उड़ान को पंख आज से लगेंगे। 12वीं कक्षा में पास हुए छात्रों के लिए उच्चतर शिक्षा को लेकर सोमवार से दौड़ शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

जींद में 17 महाविद्यालयों व सीआरएस यूनिवर्सिटी में स्नातक की कुल साढ़े 11 हजार सीटें हैं, जबकि 12वीं कक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से 11,152 और सीबीएसई के 3575 बच्चे पास हुए हैं। कुल 14,727 बच्चे उच्चतर शिक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। हर वर्ष यही उम्मीद लगाई जाती है कि कट ऑफ लिस्ट हाई जाने के चलते पहली ही मेरिट लिस्ट में महाविद्यालयों की सभी सीटें फुल हो जाएंगी। इसके बावजूद सीटें खाली रहती हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय को कई-कई बार दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद फिर ओपन काउंसिलिंग से सीटें भरनी पड़ती हैं। इस बार महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर क्या रहता है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा। विद्यार्थियों की सहायता के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 1800-180-2133 टोल फ्री नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

बाक्स
राजकीय महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर रहती है मारामारी
शिक्षा सत्र 2025-26 में स्नातक कक्षाओं के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल 19 मई से खुलेगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों को पत्र भेजकर कॉलेज की प्रोफाइल 17 मई तक अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसे महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अपडेट करवा दिया गया है। शहर के दो मुख्य महाविद्यालयों राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिले को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर जारी किए गए शेडयूल के तहत सोमवार से ऑनलाइन दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। नई शिक्षा नीति पर आधारित विद्यार्थी अपने पसंदीदा विषयों का चयन कर सकते हैं। छात्र दाखिला आवेदन करते हुए सावधानी अवश्य बरतें। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के महानिदेशक कॉलेजों से सीटों का अपडेट ब्योरा मांगा था, जिसे उपलब्ध करवा दिया गया है। वर्ष 2025-26 के एडमिशन नेशनल एजूकेशन पॉलिसी (एनईपी) के तहत होंगे।
-डॉ. जयनारायण गहलावत, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज
बाक्स
राजकीय महाविद्यालय जींद
संकाय


कुल सीटें
बीए


600
बीएएसी फिजिकल साइंस
300

बीएएसी लाइफ साइंस
150
बीकॉम


220
बीए इंग्लिश

40
बीए ज्योग्राफी

40
बीए हिस्ट्री


40
बीसीए


120
बीबीए


40
बाक्स
राजकीय महिला महाविद्यालय जींद

बीए आर्टस
400
बीए इंग्लिश

40
बीकॉम


240
बीसीए


60
बीएससी इन फिजिकल साइंस
160
बीएससी फिजिक्स

30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed