फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the house
जींद। डिफेंस कॉलोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी कमलेश ने बताया कि वह डब्ल्यूसीडी में कार्यरत है। तीन सितंबर सुबह नौ बजे वह अपने मकान को ठीक से बंद करके ड्यूटी पर गई थी। सायं को पांच बजे वापस लौटी तो उसके मकान का ताला टूटा मिला और अंदर से सोने चांदी के जेवरात व चांदी के सिक्के गायब मिले। उसने बताया कि उसके मकान से सोने के सात तोले के कड़े, सोने की तीन चेन, सोने के तीन लॉकेट, नौ सोने की अंगूठी, सोने की तीन जोड़ी टोपस, चांदी के सिक्के व अन्य जेवरात तथा 15 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि महिला के मकान से सोने व चांदी के जेवरात तथा 15 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed