फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ensure timely vaccination of daughters: Dr. Suman Kohli

बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं : डाॅ. सुमन कोहली

Thu, 17 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely vaccination of daughters: Dr. Suman Kohli

विज्ञापन
जींद। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन सुमन कोहली ने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली किशोरियां पात्र हैं। अब तक 1237 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है।
अपनी पात्र बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। आज उठाया गया यह छोटा सा कदम बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव का प्रभावी माध्यम है। टीका वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सुरक्षित है जो भविष्य में कैंसर का खतरा कम करता है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन टीकाकरण और जागरूकता गतिविधियां संचालित हो रही हैं। छात्राओं और अभिभावकों को टीके के लाभ व सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। विश्व के कई देशों में यह टीका लगाया जा रहा है जिससे सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र किशोरियों को एचपीवी टीके की एक खुराक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा चिकित्सक की देखरेख में निशुल्क लगाई जाएगी। यह टीका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सब-डिविजनल अस्पताल और नागरिक अस्पताल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed