{"_id":"6a88a2e829b9633c3d0149f7","slug":"case-registered-against-youth-in-anm-students-death-police-searching-for-him-jind-news-c-199-1-jnd1012-158858-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एएनएम छात्रा की मौत मामले में युवक पर केस, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एएनएम छात्रा की मौत मामले में युवक पर केस, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 22 Aug 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। हांसी-बुटाना ब्रांच नहर में छात्रा अर्चना (21) की मौत के मामले में पुलिस ने गांव रामनगर निवासी शिवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिवा बेटी को परेशान करता था और आत्महत्या के लिए उकसाता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
गांव करसिंधु निवासी अर्चना सरला राजकीय कॉलेज में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह 20 अगस्त को अपनी अंतिम परीक्षा देने के बाद कॉलेज से निकली थी। उसका बैग पानीपत रोड पुल के पास नहर किनारे मिला, जिसमें मोबाइल और जरूरी कागजात थे। छात्रा ने अपनी मां के मोबाइल पर एक संदेश भी छोड़ा था। उसी शाम करीब पांच बजे उसका शव उरलाना के पास लोहे के पुल के समीप मिला। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता रामनिवास ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत में उन्होंने शिवा पर बेटी को परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। शहर थाना के जांच अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि शिवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।