फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Candidates selected in Group-D came to get medical done, arrangements got spoiled

Jind News: ग्रुप-डी में चयनित अभ्यर्थी मेडिकल करवाने पहुंचे, बिगड़ी व्यवस्था

Sat, 10 Aug 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Candidates selected in Group-D came to get medical done, arrangements got spoiled
10जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आए अभ्यार्थी अपने कागजात ठीक करते। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में ग्रुप-डी व टीजीटी के चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल करवाने को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सरकार की तरफ से इन सभी के दो दिन में मेडिकल करने के निर्देश हैं। ऐसे में रविवार को भी इन युवाओं के मेडिकल किए जाएंगे। शनिवार को 300 युवाओं के मेडिकल किए गए। जिले के 2300 ग्रुप-डी तथा 500 टीजीटी के मेडिकल होने हैं। दो दिन नागरिक अस्पताल में पूरा गहमागहमी का रहेगा।
विज्ञापन

ग्रुप-डी व टीजीटी में चयनित अभ्यर्थियों की शनिवार सुबह के समय भीड़ नागरिक अस्पताल में उमड़ पड़ी। स्वास्थ्य महानिदेशक ने पहले ही मेडिकल को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। इस पर मेडिकल के लिए स्पेशल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई थी। अभ्यर्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई थीं। एकसाथ काफी संख्या में चयनित युवाओं के आने से अस्पताल में पूरा दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। युवाओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुलेगा।
विज्ञापन

धैर्य के बजाय जल्दबाजी से हो रहा माहौल खराब
हर कोई सबसे पहले मेडिकल करवाने की कोशिश कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि युवाओं को धैर्य का परिचय देना चाहिए। सभी के मेडिकल किए जाएंगे। इसके बावजूद युवा जल्दबाजी दिखा रहे हैं। क्लर्कों के कमरे के अंदर तक चयनित प्रार्थी पहुंच गए। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के अभिभावकों ने स्टाफ के साथ बहस तक की। स्वास्थ्यकर्मियों ने व्यवस्था बनाने के लिए मोर्चा संभाला और लाइनों में लगवा कर मेडिकल के फार्म लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए आए लोगों को हुई परेशानी
जिन युवाओं को मेडिकल करवाना है, वह लैब, ईसीजी व एक्सरे करवाने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। ओपीडी के बाहर भी चिकित्सकों की जांच के लिए लाइनें लगी रही हैं। इस कारण अस्पताल में अपना इलाज करवाने आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मेडिकल जांच को लेकर प्रार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मेडिकल के लिए स्पेशल चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई हुई है। मेडिकल प्रक्रिया लंबी है, इसलिए अभ्यर्थी धैर्य बनाए रखें। सभी का मेडिकल करवाया जा रहा है। कुछ युवा जल्दबाजी के कारण माहौल खराब कर रहे हैं। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।

10जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आए अभ्यार्थी अपने कागजात ठीक करते। संवाद

10जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आए अभ्यार्थी अपने कागजात ठीक करते। संवाद

10जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आए अभ्यार्थी अपने कागजात ठीक करते। संवाद

10जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आए अभ्यार्थी अपने कागजात ठीक करते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed