फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Businesses go up in smoke, shopkeepers on Safidon Road are worried

Jind News: धूल में उड़ रहा कारोबार, सफीदों रोड के दुकानदार परेशान

Fri, 09 Oct 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Businesses go up in smoke, shopkeepers on Safidon Road are worried
फोटो 08जेएनडी07-सफीदों रोड के निर्माण के चलते उड़ रही धूल। संवाद - फोटो : Archive
जींद। सफीदों रोड पर करीब दो माह से चल रहा सड़क निर्माण कार्य अब दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण जगह-जगह सड़क उखड़ी पड़ी है और वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठने लगता है। सुबह से शाम तक सड़क किनारे धूल का वातावरण बना रहने से दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ दुकानें होने के कारण धूल सीधे दुकानों के भीतर तक पहुंच रही है। दुकानदार राजेंद्र मिस्त्री, सुरेंद्र, राजेंद्र चहल, सुभाषचंद्र, साधुराम, सतीश और रमेश का कहना है कि लगातार धूल के संपर्क में रहने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। दूसरी ओर, धूल और उखड़ी सड़क के कारण ग्राहक भी दुकानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं। इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है। काम पूरा नहीं होने के बावजूद उन्हें दुकान का किराया, बिजली बिल और अन्य खर्च लगातार वहन करने पड़ रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि कुछ दुकानदार दुकान बंद करने तक का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है। कारोबार प्रभावित होने के बावजूद उन्हें हर महीने दुकान का किराया, बिजली बिल और दूसरे खर्च अपनी जेब से वहन करने पड़ रहे हैं। कुछ दुकानदारों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो उन्हें दुकान बंद करने तक का फैसला लेना पड़ सकता है।

निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग
दुकानदारों ने निर्माण एजेंसी पर काम में अनावश्यक देरी का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क खुदी होने के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। यदि निर्माण की यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

पिछले सप्ताह लगाया था जाम
निर्माण कार्य में तेजी लाने और धूल की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर दुकानदारों ने पिछले सप्ताह सफीदों गेट पर जाम लगाकर विरोध जताया था। दुकानदारों का कहना है कि विरोध के बावजूद निर्माण कार्य की रफ्तार में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाने, निर्माण एजेंसी को काम जल्द पूरा करने के निर्देश देने और धूल पर नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव करवाने की मांग की है।


वर्जन
निर्माण एजेंसी को कार्य तेजी से करने के निर्देश है। यदि किसी दुकानदार को धूल से परेशानी होती है तो सुबह-शाम पानी का छिड़काव करवाया जाएगा, ताकि वाहनों के आवागमन से धूल न उड़े। -आरके नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article