फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brahma Kumaris' vehicle made people aware about drug addiction

Jind News: ब्रह्माकुमारीज की गाड़ी ने लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक

Sun, 24 Nov 2024 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumaris' vehicle made people aware about drug addiction
23जेएनडी32-ब्रह्माकुमारीज का वीडियो शो देखते हुए ग्रामीण और पुलिस। संवाद
नरवाना। ब्रह्माकुमारीज की नशा मुक्ति भारत अभियान की वीडियो शो गाड़ी पिछले 14 दिनों से क्षेत्र के गांवों-शहर के स्कूलों, काॅलोनियों, मोहल्लों में घूम-घूम कर वीडियो शो दिखाया जा रहा है। इसमें कुंभकरण लाइव शो, वीडियो फिल्म एवं गीत दिखा कर नशे के व्यापारियों, नशे से पीड़ित लोगों एवं उनके परिवारों की दुर्गति दिखाकर नशे के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं। गढ़ी पुलिस थाना प्रभारी रोशन लाल के सहयोग से हंसडेहर, पिपलथा, रेवर गांवों में ये वीडियो शो दिखाया गया।
विज्ञापन

बीके सीमा बहन ने बताया कि अभियान के शो अब तक बडऩपुर, मंगलपुर, दनौदा, सच्चाखेड़ा, धरौदी, अमरगढ़, ढाकल, उझाना, बेलरखा, फरैण, कलौदा, नेहरा, खरल, हमीरगढ़ सहित दो दर्जन से ज्यादा गांवों में दिखा कर हजारों लोगों को नशा ना करने एवं नशा छोडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हंसडेहर में बहनों ने नशा मुक्ति में सहयोग देने के लिए पुलिस गढ़ी थाना प्रभारी रोशनलाल एवं गांव के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed