फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   boxer sumit kundu mother prey, sumit comes eith gold

अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप से गोल्ड लेकर लौटेगा सुमित, मां ने की भगवान से प्रार्थना

Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
boxer sumit kundu mother prey, sumit comes eith gold
सुमित की जीत के लिए पूजा करती मां रामरती। - फोटो : Jind
सरबिया में चल रही अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत की तरफ से खेलते ढाकल गांव के सुमित कुंडू ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में जमैका के बॉक्सर को 5-0 से शिकस्त दी। इस भार वर्ग में 46 बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। इस जीत के साथ ही 32 खिलाड़ियों में जगह बना ली। टीवी स्क्रीन पर मैच देख रही सुमित की मां ने उम्मीद जताई कि वह इस बार पदक लेकर लौटेगा।
विज्ञापन

सुमित कोच वेदप्रकाश बडनपुर ने बताया कि प्रतियोगिता में सुमित ने शानदार शुरूआत की है। अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 24 अक्तूबर से छह नवंबर तक चलेगी। सुमित का इसी साल सेना में चयन हुआ है। 19 वर्षीय सुमित पिछले आठ साल से बॉक्सिंग के रिंग में हैं। इस दौरान वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने पंच का दम दिखा चुके हैं। सुमित के पिता की काफी साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में सुमित की मां ने सिलाई कर अपने तीन बच्चों की परवरिश की। सुमित का एक छोटा भाई व बहन हैं। सुमित की शुरूआती पढ़ाई नरवाना के वर्धमान स्कूल से हुई है। स्कूल की प्रचार्य मीनाक्षी जैन ने सुमित को बधाई देते हुए कहा कि सुमित देश को बेहतरीन खिलाड़ी है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। सुमित की मां रामरती कहती हैं कि हर कोई अपने बच्चों के लिए काम करता है, मैंने भी किया है। मेरे बेटे ने मुझे ही नहीं गांव व प्रदेश को पहचान दिलवाई है। यह मेरे लिए खुशी की बात है। भगवान से यही प्रार्थना है कि सुमित इस प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

सुमित का अब तक
सुमित कुंडू ने वर्ष 2018 में रोहतक साई केंद्र में हुई प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया। इसी साल मेंटेंजीरो व पोलेंड में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया। 15वीं अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, 2019 में उत्तराखंड में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक। 2018 में मोहाली में आयोजित दूसरी जूनियर पुरुष प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 2019 व 20 में स्वर्ण पदक, 2018 में महाराष्ट्र में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में रजत पदक, 2019 में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व इसी साल पांचवीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed