फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Block conference of retired employees association on 27th

Jind News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ का ब्लॉक सम्मेलन 27 को

Fri, 25 Oct 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Block conference of retired employees association on 27th
24जेएनडी16: जनस्वास्थ्य विभाग कर्मियों को निमंत्रण देते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
जुलाना। लेबर शेड में 27 अक्तूबर को रिटायर्ड कर्मचारी संघ का ब्लॉक सम्मेलन होगा। इसे लेकर सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने निमंत्रण दिया। संघ के ईश्वर ठाकुर ने वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को निमंत्रण देते हुए सम्मेलन में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

ईश्वर ठाकुर ने बताया कि 27 अक्तूबर को होने वाले सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चुनाव करवाया जाएगा। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से संघ अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रयासरत है। इनमें कमेंट की गई राशि को 10 वर्ष के बाद काटने पर रोक लगाई जाए। पेंशनर्स को 65 वर्ष की आयु में 10 और 75 की आयु में 20 प्रतिशत की बेसिक वेतन वृद्धि दी जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये व बिना शर्त के कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे, बस और हवाई यात्रा के किराये में रियायत दी जाए, पेंशन की आय को कर मुक्त किया जाए। पेंशनर्स के परिवार को एलटीसी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं। इस अवसर मजदूर नेता सुभाष पांचाल, राजेंद्र करसोला, संजय गिल, बलजीत, प्रमोद, रामनिवास नागर, जयबीर, अनिल मौजूद रहे।

24जेएनडी16: जनस्वास्थ्य विभाग कर्मियों को निमंत्रण देते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।

24जेएनडी16: जनस्वास्थ्य विभाग कर्मियों को निमंत्रण देते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed