फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   black out in jint, protest, road blok, in jind

जींद और नरवाना में लगाया जाम

Fri, 01 Jul 2016 12:43 AM IST
jind
jind Updated Fri, 01 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
black out in jint, protest, road blok, in jind
धरने पर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : buero
सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग और सच्चाखेड़ा के ग्रामीणों ने हिसार-चंडीगढ़ हाइवे को जाम कर दिया। जाम तकरीब एक घंटा रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिसके राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही दनौदा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण बिजली किल्लत को लेकर इतने खफा थे कि उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद एएसपी वसीम अकरम गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि हिसार-चंडीगढ़ हाईवे को फोरलेन बनाने का काम चला हुआ है, जिस कारण कई ट्रांसफार्मर नीचे गिर गए। इस कारण गांव में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। वहीं शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जींद-असंध मार्ग पर गांव के बस स्टैंड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही बिजली निगम एसडीओ व सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और बिजली समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद जाम को खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार देर रात से गांव में बिजली गुल है। बिजली गुल होने कारण रात को गर्मी के चलते छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक को अनेक परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। निगम अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बाद भी उनकी समस्या का किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते मजबूरी वश ग्रामीणों को जाम लगाने पर विवश होना पड़ा। वहीं रोहतक रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी, विकास नगर, शर्मा नगर सहित आसपास के इलाकों में बुधवार रात को बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने से गुस्साए कॉलोनीवासियों ने निगम कार्यालय में जमकर हंगामा किया।  
विज्ञापन


सफीदों में बिजली कर्मचारियों पर केस दर्ज
सफीदों में एसडीओ ग्रामीण व शहरी ने कुछ बिजली कर्मचारियों के खिलाफ जानबूझकर बिजली बाधित करने की पुलिस को शिकायत दी है। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ बिजली सप्लाई बाधित करने का मामला दर्ज किया है। एक्सईएन दिलबाग सिंह सिवाच ने बताया कि शिकायत में वे कर्मचारी शामिल है, जिन्होंने चलती लाइन में फाल्ट कर दिया, जिससे बिजली को शुरू नहीं कर सकी।
विज्ञापन


463 में से 296 कच्चे कर्मचारी रहे हड़ताल पर
हड़ताल के दूसरे दिन जिले में कुल 1640 नियमित व कच्चे कर्मचारियों में से 1424 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले में 1177 नियमित कर्मचारी हैं, जिनमें से 49 कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। वहीं कुल 463 कच्चे कर्मचारियों में से 296 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल में शामिल होने के कारण कच्चे कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। निगम हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की हटाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कर्मचारियों ने एस्मा की जलाई प्रतियां
नरवाना। हरियाणा एक्सईएन ज्वांइट कमेटी के आह्वान पर दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल होकर सरकार द्वारा निजीकरण की नीतियों के विरोध में नेहरू पार्क में बैठक की। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर नेहरू पार्क से श्री विश्वकर्मा चौक तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्मा की प्रतियां जलाई।

कई गांवों में रही बिजली ठप्प
नरवाना क्षेत्र के अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण क्षेत्र के अनेकों गांवों में बिजली की सप्लाई बाधित रही। धरोदी, बडनपुर, मंगलपुर, सुरबरा, डोहाना खेड़ा, झील, फरैण कलां, फरेण खुर्द, सच्चाखेड़ा, भीखेवाला में बिजली सप्लाई बाधित रही। जिसे देर सायं कई गांवों में बिजली को सुचारु रूप से चला दी गई। लोगों ने गर्मी में राहत की सांस ली।


हड़ताल में शामिल कच्चे कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
जो कच्चे कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी ही। फिलहाल निगम की तरफ से फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं, जैसे ही आदेश मिलते हैं, उस पर अमल किया जाएगा। जिले में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए ठेकेदार से कर्मचारी लिए गए थे। कुछ स्थानों पर तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई।
- दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम, जींद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed