फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Biodiversity Board made aware on BMC training and capacity building

जैव विविधता बोर्ड ने बीएमसी प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण पर किया जागरूक

Sat, 25 Jun 2022 09:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Biodiversity Board made aware on BMC training and capacity building
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे जैव विविधता समितियों के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
जींद। रोहतक रोड पर स्थित हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को हरियाणा जैव विविधता बोर्ड ने बीएमसी प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जींद खंड की 42 बीएमसी (जैव विविधता प्रबंधन समिति) के 216 सदस्यों व ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हरियाणा जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन विनीत कुमार गर्ग ने जैव प्रबंधन समितियों के सदस्यों को बोर्ड की कार्य प्रणाली में जैव विविधता के संरक्षण और खतरों के प्रति जागरूक किया। शिक्षा एवं जागरूकता अधिकारी अनुराधा ने फिल्म के माध्यम से पीबीआर का महत्व और जैव विविधता के अधिनियम पर प्रकाश डाला। वन मंडल अधिकारी रोहताश बिरथल ने वन विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के मौके पर सभी लोगों को पौधे वितरित किए जाएंगे। जिला समन्वयक विष्णु कुमार बागड़ी ने बताया की जैव विविधता प्रबंधन समितियां किस प्रकार से अपने कार्य कर सकती हैं। उन्होंने पशु और पक्षियों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया तथा उनको बचाने के तरीके बताए।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग से डॉ. बलजीत लाठर, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, टीएसजी के डायरेक्टर सतीश शर्मा, संजय अरोड़ा, मछली पालन विभाग से दिलबाग सिंह, भिवानी जिला कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार, फतेहाबाद जिला समंवयक भारती अरोड़ा, चरखी दादरी जिला समंवयक बबीता, वन विभाग रेंज ऑफिसर देवेंद्र लाठर, युवा समाज सेवी बिट्टू कंडेला, युवा विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप रेढू ईगराह, संदीप भड़ताना, योगिता भारद्वाज, ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह उर्फ भोलर, पूर्व सरपंच अजमेर कंडेला, हरदीप, सोनू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed