फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Balwant Bar Sucare technology will easily connect the bones of animals without tearing

बलवंत बार सुकेयर तकनीक से बिना चीर-फाड़ आसानी से जुड़ पाएगी पशुओं की हड्डी

Fri, 29 Jan 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Balwant Bar Sucare technology will easily connect the bones of animals without tearing
पशुओं की टूटी हड्डियों का इलाज करते डॉ. बलवंत सिंह। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पशु शल्य चिकित्सक डॉ. बलवंत सिंह ने अपने नाम से बार सुकेयर तकनीक को इजाद किया है। इस तकनीक से पशुओं की हड्डियां टूटने के बाद बिना चीर-फाड़ के दोबारा जोड़ा जा रहा है। इस नई तकनीक की मदद से हड्डी टूटने के बाद संक्रमण फैलने से होने वाली पशुओं की मौत पर भी अंकुश लगा है। डॉ. बलवंत सिंह अब तक नई तकनीक से 400 पशुओं की टूटी हड्डियों को जोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. बलवंत ने कहा कि पहले पशु की हड्डी टूटने पर इसे जोड़ने के लिए रॉड व पीन इत्यादि उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता था। इनके प्रयोग से पशु को संक्रमण होने का खतरा बना रहता था और पशु के ठीक होने के आसार भी कम ही रहते थे। इलाज के तुरंत बाद पशु खड़ा हो जाता है, जिससे रॉड व पीन वजन नहीं झेल पाती और पशु की हड्डी जुड़ नहीं पाती थी। अब नई तकनीक से पशुओं की हड्डियों को जोड़ा जाता है। इसमें बीबीएस (स्टील की रॉड) को स्केयर के रूप में इस्तेमाल करके टूटी हड्डी के चारों तरफ बांध दिया जाता है। इसमें यदि पशु के पैर में सूजन आ जाती है तो उसको हल्का बांधा जाता है। इसके बाद जब हड्डी जुड़ जाती है तो उसे खोल दिया जाता है। यह तकनीक बहुत ही कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. बलवंत ने बताया कि इस नवीनतम तकनीक पर हिसार के लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय में रिसर्च करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस तकनीक का इस्तेमाल चूहे से लेकर भारी भरकम हाथी तक के इलाज में किया जा सकता है। अब तक गाय, भैंस, मोर व अन्य पशु-पक्षियों के इलाज में इस तकनीक का सफलतापूर्वक प्रयोग किया जा चुका है। अब तक 400 पशु-पक्षियों का इलाज किया जा चुका है। 25 दिन में इस तकनीक के माध्यम से पशुओं की टूटी हड्डियां जुड़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद पॉलीक्लीनिक के इंचार्ज हैं डॉ. बलवंत सिंह
डॉ. बलवंत सिंह पशु शल्य चिकित्सक हैं। फिलहाल वह जींद के पॉलीक्लीनिक के इंचार्ज हैं। गांव राजपुरा भैण निवासी डॉ. बलवंत सिंह कई वर्षों से यहां पर सेवाएं दे रहे हैं। पॉलीक्लीनिक में फिलहाल चार वीएलडीए व पशु शल्य चिकित्सक हैं। इन सभी को भी इस तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। चिकित्सक गोशालाओं में जाकर गायों का इलाज बलवंत बार सुकेयर तकनीक से ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed