फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Backward class submitted memorandum in protest against indecency with MP

सांसद से अभद्रता के विरोध में पिछड़ा वर्ग ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Nov 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Backward class submitted memorandum in protest against indecency with MP
सीटीएम दर्शन यादव को ज्ञापन सौंपते पिछड़ा वर्ग के लोग। - फोटो : Jind
जींद। नारनौंद में विश्वकर्मा जयंती पर शुक्रवार को धर्मशाला का शिलान्यास करने आए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथ की गई अभद्रता के विरोध में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने रोष जताया। उन्होंने शनिवार को जींद में सीटीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कश्यप समाज के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा नारनौंद में समाज की धर्मशाला का शिलान्यास करने गए थे। यहां पर कुछ असामाजिक लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं राज्यसभा सांसद की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। महेंद्र सिंह के अनुसार लोकतंत्र में हर किसी को लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन अभद्रता करना कतई भी सही नहीं है। इससे समाज में रोष है। राज्यपाल को दिए ज्ञापन में उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर सतीश जांगड़ा, सत्यवान जोगी, सुरेंद्र बैरागी, सिलेंद्र धीमान, धर्मबीर कश्यप, भगवान सिंह पीपलथा, महेंद्र एडवोकेट, संजय सैन, पूनम सैनी व मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed